जल के महत्व व संरक्षण पर डाला गया प्रकाश

जल के महत्व व संरक्षण पर डाला गया प्रकाश
सिमडेगा. विश्व जल दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. लीगल लिटरेसी क्लब में जागरूकता शिविर, स्कूलों में रैली और चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. एसएस गर्ल्स हाई स्कूल सिमडेगा में विश्व जल दिवस मनाया गया. विद्यार्थियों के बीच निबंध, लेखन व चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. शिक्षक-शिक्षिकाएं व विधिक स्वयंसेवक द्वारा जल के महत्व एवं जल संरक्षण पर प्रकाश डाला गया. मौके पर पीएलवी जस्टिन जोजो, योगेंद्र पंडा आदि उपस्थित थे. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बोलबा में विश्व जल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें छात्रों को जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी गयी. बीरू हाई स्कूल में भी विश्व जल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर बच्चों को जल का महत्व बताया गया. मौके पर बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गयी. बच्चों ने जल बचाने की दिशा में सुंदर पेंटिंग बना कर लोगों को जागरूक करने की कोशिश की.
विश्व जल दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
बानो. झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में विश्व जल दिवस पर एसएस प्लस टू उवि व कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली की शुरुआत विद्यालय परिसर से की गयी. रैली में शामिल बच्चे मुख्य पथ होते हुए प्रखंड कार्यालय तक गये. रैली समापन के बाद कस्तूरबा गांधी विद्यालय व एसएस प्लस टू उवि में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर जल संरक्षण की जानकारी दी गयी. विद्यार्थियों को मानव तस्करी, बाल विवाह, महिला उत्पीड़न, नशामुक्ति एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा दी जानेवाली निःशुल्क कानूनी सहायता के विषय में जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डेन अनुराधा कुमारी प्रसाद समेत सभी शिक्षिकाएं, एसएस प्लस टू के प्रधानाचार्य आनंद कुमार समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




