एचपीवी वैक्सीनेशन की दी गयी जानकारी

एचपीवी वैक्सीनेशन की दी गयी जानकारी
बानो. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, एसएस प्लस टू उवि व प्रोजेक्ट बालिका गर्ल्स उवि बानो में बुधवार को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में प्रभारी स्वास्थ्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार ने छात्राओं को एचपीवी वायरस के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह एक सामान्य वायरस है, जो आगे चल कर सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है. डॉ कुमार ने कहा कि समय पर एचपीवी टीकाकरण से इस बीमारी से प्रभावी बचाव संभव है. उन्होंने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, नियमित जांच कराने तथा सरकारी टीकाकरण कार्यक्रम का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने विशेष रूप से किशोरावस्था में टीकाकरण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इस उम्र में लगाया गया टीका सबसे अधिक प्रभावी होता है. कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के सवालों का जवाब दिया गया. विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल की सराहना की.
संगठन को मजबूत करने पर दिया गया जोर
बानो. बानो प्रखंड के हुरदा में भाजपा की बैठक महामंत्री प्रमोद सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कोलेबिरा विस के पूर्व विधायक प्रत्याशी सुजान मुंडा उपस्थित थे. सुजान मुंडा ने कहा कि प्रतिमाह के एक से सात तारीख के बीच मंडल स्तर पर नियमित मासिक बैठक आयोजित करें, ताकि संगठन को मजबूती मिले और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जा सके. बैठक में मंडल के विभिन्न मोर्चा के अध्यक्षों ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखा. मंडल में अध्यक्ष का पद के खाली होने पर चर्चा की गयी. सुजान मुंडा ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर नये मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति की जायेगी. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सुझाव दिया कि हुरदा मंडल के अंतर्गत आनेवाली छह पंचायतों के लोगों की बैठक कर निष्पक्ष तरीके से मंडल अध्यक्ष का चयन किया जाये, जिससे कार्यकर्ताओं में संतोष और खुशी का माहौल बने. बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष नंद लाल साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमिन सिंह, महामंत्री प्रमोद सिंह, बीरेंद्र साहू, महेंद्र देहरी, केसरी साहू, लक्ष्मण साहू, भूषण सिंह, बालेश्वर नाग, दुर्योधन दास, मिलू सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










