गृहरक्षकों को नियमित ड्यूटी व सेवानिवृत्ति का लाभ मिले : विधायक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Mar 2025 10:36 PM
गृहरक्षकों को नियमित ड्यूटी व सेवानिवृत्ति का लाभ मिले : विधायक
सिमडेगा. विधायक भूषण बाड़ा ने विधानसभा सत्र के शून्यकाल में राज्य के गृह रक्षकों को 365 दिन की नियमित ड्यूटी देने समेत अन्य लाभ देने की मांग की है. विधायक ने सत्र में आवाज उठाते हुए कहा कि राज्य के गृह रक्षकों को साल में सिर्फ चार माह की ड्यूटी दी जाती है. इससे गृहरक्षक जवानों को गंभीर आर्थिक समस्या से जूझना पड़ता है. गृहरक्षक अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों में दाखिला नहीं करा पाते हैं. जवानों के बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है. विधायक ने कहा कि बिहार, छत्तीसगढ़, ओड़िशा के गृह रक्षकों को 365 दिन की नियमित ड्यूटी समेत अन्य लाभ दिये जाते हैं. इसी तर्ज पर राज्य के गृहरक्षकों को भी 365 दिन की नियमित ड्यूटी देने के साथ अन्य सुविधा दी जाये. विधायक भूषण बाड़ा ने मीडिया को बताया कि वे शुरु से गृहरक्षकों की लड़ाई में साथ रहे हैं. पूर्व में अपनी मांगों को लेकर गृहरक्षक विरोध प्रदर्शन करते रहे हैं. इसके बाद सकारात्मक पहल करते हुए गृहरक्षकों की कुछ मांगों को सरकार से स्वीकृति दिलायी जा चुकी है. उन्होंने कहा कि गृहरक्षकों को न्याय दिलाने में उनके साथ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










