स्कूल के बच्चों का भविष्य उज्जवल: पीडीजे
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Feb 2025 9:30 PM
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हिलव्यू विद्यालय का वार्षिकोत्सव मना
सिमडेगा. शहर के कुरडेग रोड में सामटोली स्थित हिलव्यू विद्यालय का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया. मुख्य रूप से अतिथि के रूप में पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा, डालसा सचिव मरियम हेमरोम, वरिष्ठ अधिवक्ता शमीम अख्तर, शिक्षाविद साधु मलवा, सीओ इम्तियाज अहमद, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बसंत प्रसाद कलाकार सत्यव्रत ठाकुर के अलावा काफी संख्या में छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक उपस्थित थे. वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन की पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा समेत अन्य अतिथियों ने किया. पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि स्कूल के छात्र-छात्राओं का भविष्य उज्जवल है. यह एक ऐसा विद्यालय है, जो बच्चों की पढ़ाई के अतिरिक्त उनके सेहत और अनुशासन पर पूरा ध्यान रखता है. यह शायद जिले का एकमात्र विद्यालय है, जो कि प्रति वर्ग बच्चों की संख्या को 30 को निर्धारित किया है. बच्चों को संस्कारित करके उनकी पढ़ाई पर पूरा ध्यान रखता है. कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्राचार्या पूनम मिलिंद ने स्कूल की अब तक की उपलब्धियों की जानकारी अतिथियों व अभिभावकों को दी. कार्यक्रम में पोस्ट विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लेटर राइटिंग प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली काव्या अग्रवाल को स्कूल परिवार ने सम्मानित किया. वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान ही पुलवामा में शहीद विजय सोरेंग को श्रद्धांजलि दी गयी. इसके बाद उनकी पत्नी को स्कूल परिवार द्वारा सम्मानित किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










