पीर बाबा की मजार के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास

पीर बाबा की मजार के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास
कोलेबिरा. विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कोलेबिरा थाना परिसर में अनजान शाह पीर बाबा की मजार के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया गया. मौके पर विधायक ने का कि अनजान शाह पीर बाबा सभी धर्म जाति के आदर्श हैं. सभी धर्म के लोग मजार पर मिन्नतें मांगने आते हैं. ऐसे में मजार का जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण जरूरी है. विधायक ने कहा कि जीर्णोद्धार कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से करायें. ज्ञात हो कि मजार की दीवारें जर्जर हो गयी थी. इसको लेकर लेकर मजार प्रबंध समिति ने मरम्मत करने की मांग की थी. मौके पर थाना प्रभारी शशि शंकर सिंह, सुनील खड़िया, श्याम लाल प्रसाद, सुलभ नेल्सन डुंगडुंग, मजार के खादिम बारीक हसन, मुमताज आलम, शहजाद हसन, रावल लकड़ा, सुमन गुड़िया, कंदरू नायक, अमृत , राकेश कोंगाड़ी, ताजमहल अहमद आदि उपस्थित थे.
समस्याएं सुन समाधान करने का दिया आश्वासन
सिमडेगा. जनता की समस्याओं के समाधान व त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने जनता दरबार लगाया. इसमें जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. उपायुक्त ने लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुन जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया. उपायुक्त के जनता दरबार में अनुकंपा पर नियुक्ति, हर घर नल जल योजना से आच्छादित करने, पंजी टू में नाम दर्ज कराने, लगान रसीद निर्गत करने समेत अन्य विषयों से संबंधित मामले आये. मौके पर उपविकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु भी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




