एफआइएच अध्यक्ष ने मनोज कोनबेगी को किया सम्मानित
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :04 Dec 2024 8:46 PM (IST)
विज्ञापन

एफआइएच अध्यक्ष ने मनोज कोनबेगी को किया सम्मानित
विज्ञापन
सिमडेगा.
25 वर्षों से भी अधिक समय से लगातार हॉकी की सेवा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआइएच) के अध्यक्ष तयब इकराम ने एफआइएच की ओर से हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष सह हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. मनोज कोनबेगी 1996 से लगातार हॉकी के विकास के लिए समर्पित भावना से कार्य कर रहे. हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने सिमडेगा समेत झारखंड में हॉकी के विकास के लिए हॉकी सिमडेगा के अन्य पदधारियों के साथ मिलकर लगातार सुदूरवर्ती इलाकों में घूम-घूम कर सुदूरवर्ती इलाकों में छिपी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर आगे लाने का कार्य किया है. यही वजह है कि आज जिले की सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, रोपनी कुमारी, रजनी केरकेट्टा, नीरू कुल्लू समेत कई खिलाड़ी वर्तमान समय में भारतीय हॉकी टीम की हिस्सा हैं. सलीमा टेटे वर्तमान में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान है. इधर एफआइएच अध्यक्ष तयब इकराम ने प्रमाण पत्र जारी करते हुए लिखा है कि मैं खेल के प्रति आपके निरंतर व उल्लेखनीय समर्पण को स्वीकार करता हूं. अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ हमारी ईमानदारी से सराहना के प्रतीक के रूप में आपको यह प्रमाण पत्र प्रदान करता है. इधर मनोज कोनबेगी ने कहा कि वे एफआइएच के अध्यक्ष व हॉकी सिमडेगा के समस्त साथियों के आभारी हैं, जिन्होंने कंधे-कंधे से मिला कर हॉकी के विकास के लिए काम किया. हॉकी झारखंड के सभी पदधारियों और सिमडेगा व झारखंड के मीडिया के सभी सदस्यों को भी धन्यवाद देता हूं. वहीं भोलानाथ सिंह (महासचिव हॉकी इंडिया) ने कहा कि मेरे ख्याल से आप झारखंड में पहले ऐसे व्यक्ति होंगे, जिन्हें ऐसा सम्मान किसी विश्व खेल महासंघ से मिला है. आपने झारखंड में हॉकी के विकास के लिए शानदार काम किये हैं. यह आपकी मेहनत व लगन के लिए शानदार पुरस्कार है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




