विज्ञान मंथन परीक्षा में बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Nov 2025 9:20 PM

विज्ञापन

विज्ञान मंथन परीक्षा में बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

विज्ञापन

सिमडेगा. हिलव्यू पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा के प्रथम चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है. यह राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन परीक्षा विज्ञान भारती (वीआइबीएचए), राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद (एनएससीटीसी) तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित की जाती है. प्राचार्या पूनम मिलिंद ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है. उन्होंने परीक्षा प्रभारी हेमंत कुमार तथा विज्ञान और गणित विभाग के शिक्षकों को बधाई दी. परीक्षा में कक्षा सात की सान्वी श्रेया व अनमोल अग्रवाल, कक्षा आठ के लक्ष्य अग्रवाल, आर्य कुमार, साराह अहमद, अनुषा नाम्या गुप्ता तथा कक्षा नौ के शक्ति राज, सिद्धि रानी और हुजैफा आतिफ ने भाग लिया. इनमें से कुछ विद्यार्थियों ने प्रथम चरण में सफलता प्राप्त की है. विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए दूसरे चरण के लिए चयनित अनुषा नाम्या गुप्ता और लक्ष्य अग्रवाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola