इवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

इवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण
सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह ने इवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) व वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव और अभिलेखों की जांच की. उपायुक्त ने वेयरहाउस की सीलिंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन उपकरण, विद्युत आपूर्ति तथा 24 घंटे तैनात सुरक्षा बल की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाये और किसी स्तर पर लापरवाही न बरतें. निरीक्षण के क्रम में इवीएम से संबंधित रजिस्टरों, लॉगबुक व मासिक निरीक्षण प्रतिवेदन की उपायुक्त ने जांच की. मौके पर उपनिर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार महतो समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
फांसी लगा युवक ने की आत्महत्या
सिमडेगा. सदर थाना के फरसाबेड़ा लिलोटोली गांव में युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार लिलोटोली निवासी 16 वर्षीय पॉल डुंगडुंग किसी बात को लेकर घर के निकट स्थित एक पेड़ में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में कर सदर अस्पताल अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया. अंत्यपरीक्षण कर शव परिजनों को सौंप दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




