करंट की चपेट में आने से बिजली कर्मी की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Mar 2025 9:54 PM
कोनमेरला गांगूटोली विद्युत सब स्टेशन में घटी घटना
जलडेगा. प्रखंड के कोनमेरला गांगूटोली विद्युत सब स्टेशन में करंट की चपेट में आने से बिजली कर्मी 50 वर्षीय विनय कुमार साहू की मौत हो गयी. रविवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे विनय कुमार साहू लाइन बंद करा कर फ्यूज बांधने के लिए ओड़गा फीडर में चढ़ा था. इस दौरान अचानक विद्युत प्रवाहित हो गया, जिसकी चपेट में वह आ गया. परिणाम स्वरूप वह झुलसने के साथ नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद तत्काल उसे सदर अस्पताल सिमडेगा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया. हालांकि रिम्स ले जाने से पूर्व ही उसकी मौत हो गयी. मौत की खबर मिलते विद्युत सब स्टेशन में शोक की लहर दौड़ गयी. सबस्टेशन में कार्यरत अभिनाश मिंज, जीत वाहन तिर्की, सुशील गुड़िया, देवेंद्र नाग, अनिल नाग, भुनेश्वर नाग, साहिल बारिक, विश्राम समद आदि कर्मियों ने बताया कि विद्युत सबस्टेशन का फ्यूज, ब्रेकर आदि सभी सिस्टम फेल हो जाने के कारण यह घटना घटी. कर्मियों ने बताया कि स्वीच, पैनल, ब्रेकर के जर्जर हो जाने की सूचना विभाग के सहायक अभियंता को दी जा चुकी है. किंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. कर्मियों ने बताया कि वर्षों पूर्व सुरक्षा सामग्री दी गयी थी, जो खराब हो चुकी हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










