सिमडेगा नप उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव आज

Updated at : 16 Mar 2026 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा नप उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव आज

कुलदीप किंडो, दीपक अग्रवाल और चंदन डे मैदान में, तैयारी पूरी

विज्ञापन

सिमडेगा. नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. 17 मार्च को समाहरणालय के सभागार में उपाध्यक्ष पद का चुनाव कराया जायेगा. इससे पहले सभी नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों और नगर परिषद अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जायेगा. उपाध्यक्ष पद के लिए तीन वार्ड पार्षद किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें कुलदीप किंडो, दीपक अग्रवाल और चंदन डे प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं. चुनाव को लेकर नगर परिषद के भीतर राजनीतिक सरगर्मी देर रात तक बनी रही. तीनों प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए वार्ड पार्षदों के बीच समर्थन जुटाने में सक्रिय हैं. वार्ड संख्या 8 (सामान्य सीट) से कुलदीप किंडो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए 317 मत प्राप्त कर जीत हासिल की है. वहीं वार्ड संख्या 12 से दीपक अग्रवाल 363 वोट पाकर पहली बार वार्ड पार्षद बने हैं. इसी तरह वार्ड संख्या 17 से चंदन डे ने 455 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की है. हालांकि चंदन डे मूल रूप से वार्ड संख्या पांच के निवासी हैं, लेकिन उन्होंने वार्ड संख्या 17 से चुनाव लड़ा और वहां के मतदाताओं ने उन्हें भारी समर्थन देकर विजयी बनाया. नगर परिषद उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तीनों प्रत्याशियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है. सभी उम्मीदवार अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए लगातार वार्ड पार्षदों से संपर्क साध रहे हैं. राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि उपाध्यक्ष पद की इस दौड़ में विभिन्न समीकरण और रणनीतियां अपनायी जा रही हैं. स्थानीय विधायक भूषण बाड़ा भी एक प्रत्याशी के समर्थन में सामने आये हैं, जिससे चुनावी माहौल और गर्म हो गया है. अब सभी की निगाहें 17 मार्च पर टिकी हैं, जब यह तय होगा कि नगर परिषद का नया उपाध्यक्ष कौन बनेगा. इधर चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. शपथ ग्रहण से लेकर चुनाव तक के सभी कार्यक्रम समाहरणालय परिसर में ही आयोजित किये जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola