जूनियर कैंब्रिज स्कूल में ईद मिलन समारोह मना

Updated at : 17 Mar 2026 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
जूनियर कैंब्रिज स्कूल में ईद मिलन समारोह मना

जूनियर कैंब्रिज स्कूल में ईद मिलन समारोह मना

विज्ञापन

सिमडेगा. जूनियर कैंब्रिज स्कूल में ईद मिलन समारोह मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप जला कर किया गया. प्रधानाचार्य प्रभा केरकेट्टा ने ईद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रेम, एकता व सौहार्द्र का संदेश दिया. कार्यक्रम के विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का मनमोह लिया. कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत कव्वाली ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया. कक्षा चार के बच्चों ने जमीन को देखा, फलक को देखा गीत पर सुंदर प्रस्तुति दी, जबकि कक्षा तीन के विद्यार्थियों ने तेरी है जमीन, तेरा है आसमान गीत के माध्यम से सभी का दिल जीत लिया. कक्षा पांच के छात्र द्वारा प्रस्तुत अंग्रेजी भाषण भी अत्यंत सराहनीय रहा. सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में बुलबुल और उनके समूह ने देखो चांद आया गीत प्रस्तुत कर वातावरण को मधुर बना दिया. कक्षा चार के छात्र मोहम्मद साकिब राज ने हिंदी भाषण के माध्यम से ईद का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. नर्सरी व यूकेजी के नन्हे बच्चों के नृत्य ने सभी को आनंदित कर दिया. वहीं अनन्या लक्ष्मी के विशेष नृत्य ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी. मुख्य अतिथि मोहम्मद मुस्लिम ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए ईद के अवसर पर आपसी प्रेम और भाईचारे को बनाये रखने का संदेश दिया. संचालन कुमारी सोनी ने किया. मौके पर विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के लता कुजूर, अंजू रंजन, सुमैया प्रवीण, छोटेलाल, लक्ष्मी पाठक, रिजवाना, देवंती, कलावती आदि का योगदान रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola