चालीसा काल में एक-दूसरे का भला करें : फादर इग्नासियुस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Mar 2025 9:06 PM
चालीसा काल में एक-दूसरे का भला करें : फादर इग्नासियुस
सिमडेगा. ईसाई धर्मावलंबियों का चालीसा काल राख बुधवार से शुरू हुआ. शहर के सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजाघर में उपवास, विनती व परहेज के साथ-साथ राख बुधवार के मौके पर विशेष मिस्सा अनुष्ठान शुरू हुआ. मुख्य अनुष्ठान विजी सह पल्ली पुरोहित फादर इग्नासियुस टेटे ने संपन्न कराया. मिस्सा अनुष्ठान में पल्ली पुरोहित का सहयोग फादर फेलिक्स सुमन लकड़ा, फादर शैलेश केरकेट्टा, फादर प्रदीप के अलावा अन्य पुरोहितों ने किया. कार्यक्रम के दौरान सभी विश्वासियों को चालीसा काल के दौरान 40 दिनों तक पूरी निष्ठा के साथ आध्यात्म व तपस्या संबंधी नियम को पालन करने को कहा गया. साथ ही एक-दूसरे का भला करने व नशापान समेत अन्य बुराइयों से दूर रहने को कहा गया. अपने संदेश में विजी सह पल्ली पुरोहित फादर इग्नासियुस टेटे ने कहा कि चालीसा काल आध्यात्मिक मार्ग का द्वार है. चालीसा काल हमें ईश्वर की खोज के लिए प्रेरित करता है. इस पुण्य काल में मेल-मिलाप, भाईचारा, गरीबों की सेवा करें. सभी अपना हृदय परिवर्तन करें. कहा कि ईश्वर हम सभी के लिए क्रूस पर चढ़ गये. हमलोगों के पाप क्षमा किये और स्वर्ग राज्य का दरवाजा खोल दिये हैं. मौके पर काफी संख्या में विश्वासी उपस्थित थे.
मसीही विश्वासियों को संस्कारों से कराया गया अवगत
जलडेगा. प्रखंड के गांगुटोली काथलिक चर्च में आयोजित तीन दिवसीय आत्मिक साधना कार्यक्रम का समापन हुआ. उपदेशक फादर इग्नेश डुंगडुंग ने मसीही विश्वासियों को सात संस्कारों से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि कलीसिया में सात संस्कार हैं, जिसमें बपतिस्मा, पाप स्वीकार, परम प्रसाद, दृढ़ीकरण, विवाह, पुरोहिताई व तेल मलन शामिल हैं. वर्तमान में लोग नशापान, ईर्ष्या, लोभ, लड़ाई झगड़े, चोरी आदि कई विसंगति में संलिप्त हैं. ऐसे में सातो संस्कारों को जीवन में अपनाकर ईश्वर की कृपा पायी जा सकती है. फादर अभय कुल्लू ने कहा कि प्रभु के वचनों को सुन कर उनके आध्यात्मिक साधना द्वारा प्रभु की कृपा प्राप्त करते हुए अपने विश्वास का नवीनीकरण किया जा सकता है. उन्होंने मौजूद लोगों को कलीसिया के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कलीसिया को प्रार्थना व आराधना का केंद्र बताया. मौके पर पल्ली पुरोहित फादर फ्रांसिस जेवियर सोरेंग, अजीत विनय सोरेंग समेत सिस्टर्स, ब्रदर्स व काथलिक सभा, महिला संघ एवं युवा संघ के लोग उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










