ग्रामसभा की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा

ग्रामसभा की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा
कोलेबिरा. प्रखंड के लचरागढ़ ऐतिहासिक इंदटांड़ मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्रामसभा का गठन, उसकी निगरानी व कार्यकारिणी समिति के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता पहान नरेंद्र लुगून ने की. बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने पेसा नियमावली के अनुरूप अपने विचार व्यक्त किये. क्लेमेंट टेटे, एंथोनी बघवार, अल्बीनुस लुगून, संजय पॉल केरकेट्टा और कालेश्वर नायक ने ग्रामसभा को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए यथाशीघ्र ग्रामसभा का पंजीकरण कराने की आवश्यकता बतायी. बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्रामसभा की बैठक बुलाने के लिए प्रत्येक शनिवार व बुधवार को डुगडुगी पीट कर आम जनता को सूचना दी जायेगी, ताकि अधिक से अधिक लोग ग्रामसभा में भाग ले सकें. ग्रामसभा में कुल नौ समितियों के गठन का प्रस्ताव रखा गया, जिसमें ग्राम विकास समिति, सार्वजनिक संपदा समिति, कृषि समिति, स्वास्थ्य समिति, आधारभूत संरचना समिति, शिक्षा समिति, निगरानी समिति, बाजार समिति और खेल समिति शामिल हैं.
सरहुल पर्व 21 मार्च को
बानो. उच्च विद्यालय जमताई में सरहुल पर्व 21 मार्च को मनाया जायेगा. बताया गया कि इस मौके पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें छात्र-छात्राएं अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से इस पर्व की महत्ता को प्रदर्शित करेंगे. कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों को कार्यक्रम में शामिल होकर पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए आमंत्रित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




