विधायक ने सदन में रखी विद्यालय भवन निर्माण की मांग

विधायक ने सदन में रखी विद्यालय भवन निर्माण की मांग
सिमडेगा. विधानसभा सत्र के दौरान झारखंड सरकार के समक्ष कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने विद्यालय भवन निर्माण की मांग रखी. कहा कि हमारी सरकार शिक्षा के प्रति संवेदनशील है. राज्य के हर जिले में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खोला जा रहा है. किंतु इस सबके बीच सिमडेगा जिला अंतर्गत कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के जलडेगा प्रखंड के कुटुंगिया पंचायत के लोमगाटोली स्थित विद्यालय भवन विहीन है. उक्त विद्यालय को भवन अब तक नहीं मिला है, जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. भवन नहीं होने के कारण छात्र छात्राओं को पठन-पाठन करने में परेशानी होती है. इससे लगता है कि कहीं न कहीं सरकारी तंत्र इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है. अधिकारियों द्वारा लापरवाही की जा रही है. इस पर उचित जांच करते हुए कार्रवाई की जानी चाहिए और भवन निर्माण कार्य अविलंब किया जाना चाहिए.
सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सभी पर्व मनायें
बानो. प्रखंड के महाबुआंग थाना में रामनवमी, ईद व सरहुल पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी अमरनाथ कुमार सोनी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में रामनवमी, ईद व सरहुल पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में रामनवमी अखाड़ा के बारे में जानकारी ली गयी. थाना प्रभारी अमरनाथ कुमार सोनी ने कहा कि पर्व के दौरान अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सभी पर्व मनायें. पर्व के दौरान किसी प्रकार के अफवाह नहीं फैलाने की बात कही. सोशल मीडिया में भ्रामक पोस्ट बिल्कुल भी न करें. कहीं भी किसी प्रकार का मामला होता है, तो इसकी सूचना पुलिस को दें. मौके पर सुदामा सिंह, सुरेंद्र बड़ाइक, सोमरा सिंह, जुनास कंडूलना, सुकरा डुंगडुंग, जॉर्ज महतो, श्रीमान जोजो, जोरगे जड़िया, रूबेन बुढ़, राजेंद्र नायक आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




