आदिवासी विकास व स्वावलंबन सहकारिता समिति का गठन करने का निर्णय
Updated at : 17 Jan 2026 10:02 PM (IST)
विज्ञापन

आदिवासी विकास व स्वावलंबन सहकारिता समिति का गठन करने का निर्णय
विज्ञापन
सिमडेगा. जिला ग्रामसभा मंच के तत्वावधान में आयोजित आमसभा में आदिवासी विकास व स्वावलंबन सहकारिता समिति के गठन करने का निर्णय लिया गया. समिति का उद्देश्य महुआ, साल बीज, लाह, चिरौंजी समेत अन्य वनोपज के संग्रह, प्रसंस्करण और पारदर्शी विपणन को सुनिश्चित करना है. आमसभा में विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी और जिला सहकारिता पदाधिकारी उपस्थित थे. जिले के सभी प्रखंडों से आए ग्रामसभा प्रतिनिधि, समिति के सदस्य और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए. विधायक ने कहा कि वनोपज आधारित सहकारिता समिति आदिवासी समुदाय के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने आश्वस्त किया कि समिति के पंजीकरण, प्रशिक्षण और बाजार से जोड़ने में हरसंभव सहयोग प्रदान किया जायेगा. जिला सहकारिता पदाधिकारी ने समिति गठन की प्रक्रिया, कानूनी प्रावधान और सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि समिति के माध्यम से पारदर्शी लेन-देन और उचित मूल्य सुनिश्चित किया जा सकेगा. आमसभा में यह भी निर्णय लिया गया कि शीघ्र सदस्यता अभियान चला कर समिति का पंजीकरण कराया जायेगा तथा ग्रामसभा आधारित संचालन व्यवस्था को सुदृढ़ किया जायेगा. बैठक का समापन आदिवासी स्वावलंबन, सामूहिक भागीदारी व वनोपज संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




