डीसी व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

डीसी व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
सिमडेगा.
सिमडेगा जिले में मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से जारी है. मैट्रिक में 7473 एवं इंटरमीडिएट में 5280 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. दोनों परीक्षाओं के लिए 26 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें मैट्रिक के 21 परीक्षा केंद्र व इंटरमीडिएट के लिए पांच परीक्षा केंद्र शामिल हैं. मंगलवार को उपायुक्त अजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने एसएस प्लस टू उवि कोलेबिरा एवं एसके बागे कॉलेज कोलेबिरा स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया. उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और सीसीटीवी कैमरे का जायजा लिया. उपायुक्त ने केंद्राधीक्षकों समेत परीक्षा कार्य में लगे अन्य अधिकारियों व शिक्षकों को पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया. उन्होंने झारखंड अधिविध परिषद द्वारा जारी नियम का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया. एसपी सौरभ कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. इस दौरान बीडीओ कोलेबिरा, थाना प्रभारी कोलेबिरा समेत अन्य उपस्थित थे.दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे
जलडेगा. बांसजोर एसएस प्लस टू उवि में मैट्रिक की हिंदी परीक्षा में 210 सभी परीक्षार्थी शामिल हुए. पीएम श्री एसएस प्लस टू उवि जलडेगा में कुल 230 परीक्षार्थियों में से 228 परीक्षार्थी उपस्थित पाये गये.कोलेबिरा व बानो में हुई शांतिपूर्ण परीक्षा
कोलेबिरा. कोलेबिरा में मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण हुई. एसके बागे महाविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र में मंगलवार को हिंदी वन की परीक्षा हुई. हिंदी वन की परीक्षा में कुल 717 विद्यार्थियों को शामिल होना था, किंतु 709 विद्यार्थी परीक्षा हुए. नौ छात्र अनुपस्थित रहें. उपायुक्त अजय कुमार सिंह व आरक्षी अधीक्षक सौरभ कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र अधीक्षक प्रोफेसर अनूप गुप्ता से परीक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा परीक्षा शांतिपूर्ण कदाचार मुक्त करने के लिए आवश्यक निर्देश दिये. मौके पर प्राचार्य प्रो अनूप गुप्ता, प्रो संजय प्रसाद के अलावा महाविद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे. इधर, बानो स्थित एसएस उवि परीक्षा केंद्र में मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त हुई. परीक्षा में कुल 328 विद्यार्थियों को शामिल होना था, किंतु 324 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जबकि चार छात्र अनुपस्थित रहें. एसएस उवि स्थित परीक्षा केंद्र में प्रखंड के सात विद्यालयों के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं. इसमें प्रोजेक्ट बालिका बानो, प्रस्तावित उवि कोंसोदे, केजीवीके बानो, राजकीय उवि कोंसोदे, हुरदा प्लस टू उवि, केवेटांग उवि, कनारोवां उवि के परीक्षार्थी शामिल हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










