बारिश में निखरी दनगद्दी की खूबसूरती, विदेशी सैलानियों ने लिया प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद

फोटो पानी में उतर कर जलक्रीड़ा करते विदेशी पर्यटक | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दनगद्दी में विदेशी सैलानियों ने बारिश के मौसम में प्राकृतिक सुंदरता और जलक्रीड़ा का भरपूर आनंद लिया।
वरीय संवाददाता
सिमडेगा. सिमडेगा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दनगद्दी में विदेशी सैलानियों का आगमन हुआ. विदेशी पर्यटक यहां की प्राकृतिक छटा से अभिभूत नजर आए. उन्होंने आसपास के मनोरम पहाड़ों, लबालब बहती नदी और झरनों का आनंद लिया तथा कम गहरे पानी में उतरकर जलक्रीड़ा की. पर्यटकों ने यादगार पलों को कैमरे में कैद करते हुए सेल्फी भी ली.
विदेशी सैलानियों ने दनगद्दी की सुंदरता की सराहना करते हुए कहा, "दनगद्दी इज ए वेरी ब्यूटीफुल प्लेस, द रिवर हिअर एंड द सराउंडिंग माउंटेंस लुक वेरी ब्यूटीफुल." उनका कहना था कि यहां का प्राकृतिक वातावरण बेहद शांत और आकर्षक है.
बरसात के मौसम में दनगद्दी का नजारा और भी मनमोहक हो जाता है. उफनती नदी, चट्टानों से गिरते झरने, कल-कल बहता पानी और चारों ओर फैली हरियाली पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है. पेड़ों के बीच बहती हवा और पानी की मधुर ध्वनि यहां आने वाले लोगों को सुकून का एहसास कराती है.
अंचल अधिकारी बोलबा ने बताया कि दनगद्दी पर्यटन स्थल की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. ऐसे में पर्यटन स्थल की नियमित साफ-सफाई, रख-रखाव और निगरानी की व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता है, ताकि इसकी प्राकृतिक सुंदरता लंबे समय तक सुरक्षित रहे. प्रशासन द्वारा यहां कराए गए विकास कार्य भी पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










