एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान में वाहनों की सघन जांच

Updated:
विज्ञापन
सिम 22 | Prabhat Khabar Network

वाहन जांच करते पुलिस के जवान | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा पुलिस ने एक सप्ताह के विशेष अभियान में 1444 वाहनों की जांच की. यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने लोगों को जागरूक किया.

विज्ञापन

सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस द्वारा लगातार एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 21 से 28 जुलाई तक जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान संचालित किया गया.

अभियान के दौरान जिले के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई. पुलिस ने वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, बीमा तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की. साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखी गई.

इस दौरान यातायात नियमों के पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग तथा अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर लोगों को जागरूक किया गया. पुलिस के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना, अवैध हथियार, मादक पदार्थ एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी पर रोक लगाना तथा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना है.

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें.


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola