शिलान्यास से पहले ही स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण शुरू, जिप अध्यक्ष नाराज

Updated at : 17 Jan 2026 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
शिलान्यास से पहले ही स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण शुरू, जिप अध्यक्ष नाराज

शिलापट्ट व औपचारिकताओं के बिना बुलावे पर भड़कीं रोस प्रतिमा सोरेंग, कार्यस्थल से लौटीं वापस

विज्ञापन

कुरडेग. कुरडेग पंचायत अंतर्गत छाताकाहू गांव में जिला परिषद फंड से प्रस्तावित स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को होना था. शिलान्यास के लिए जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग व उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा निर्माण स्थल पर पहुंचीं, लेकिन वहां का नजारा देखकर जिप अध्यक्ष भड़क उठीं. संवेदक द्वारा शिलान्यास से पूर्व ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था. सबसे गंभीर बात यह रही कि शिलान्यास के लिए न तो शिलापट्ट तैयार किया गया था और न ही आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गयी थीं. इस पर नाराजगी जताते हुए जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग ने कहा कि ऐसी स्थिति में उन्हें बुला कर ठगने का काम किया गया है. जब पहले ही शिलान्यास की सूचना दी गयी थी, तो शिलापट्ट क्यों नहीं बनाया गया. यह संवेदक की लापरवाही को दर्शाता है. संवेदक की ओर से ईंट के ऊपर शिलान्यास कराने का प्रस्ताव दिया गया, जिसे जिप अध्यक्ष ने सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसी स्थिति में शिलान्यास नहीं किया जायेगा और नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यस्थल से वापस लौट गयी. इस तरह बड़कीबिउरा में भी स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास प्रस्तावित था, लेकिन वहां भी निर्माण कार्य पहले से शुरू पाया गया. हैरानी की बात यह रही कि दोनों ही स्थलों पर कोई भी इंजीनियर उपस्थित नहीं था, जिससे प्रशासनिक लापरवाही और अधिक उजागर हो गयी. इधर, ग्रामीणों ने भी नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य उपकेंद्र की प्राक्कलित राशि एवं मजदूरी दर का बोर्ड कार्यस्थल पर लगाने की मांग की. मौके पर मुखिया उर्मिला कुजूर ने भी कहा कि योजना बोर्ड में मुखिया का नाम शामिल होना चाहिए तथा प्राक्कलित राशि और मजदूरी दर का बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola