जंगल में जला हुआ शव बरामद

Updated at : 16 Mar 2026 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
जंगल में जला हुआ शव बरामद

जंगल में जला हुआ शव बरामद

विज्ञापन

जलडेगा. बांसजोर प्रखंड की तरगा पंचायत अंतर्गत जामडीह गांगुटोली पथ के लोहड़ाघाटी से कुरकुरा बिरंगाटोली जाने वाली कच्ची सड़क किनारे जंगल से सोमवार को जला हुआ शव बरामद किया गया. सोमवार की अहले सुबह महुआ चुनने जा रहे ग्रामीणों की नजर जले हुए शव पर पड़ी. इसके बाद ग्रामीणों ने ओपी प्रभारी दीपेश कुमार को सूचना दी. सूचना मिलने पर ओपी प्रभारी दीपेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर एफएसएल टीम को सूचना दी. पुलिस ने शव के अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा भेज दिया. ओपी प्रभारी दीपेश कुमार ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है. शव जांघ के ऊपर पूरी तरह जल चुका है, जबकि दोनों पैरों का निचला हिस्सा सुरक्षित है. इस कारण यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शव पुरुष का है या महिला का. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के बाद ही लिंग की पुष्टि हो सकेगी. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

फांसी लगा कर की आत्महत्या

कोलेबिरा. प्रखंड के कोंबाकेरा गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना रविवार रात की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार कोंबाकेरा निवासी इंदर साहू (42 वर्ष) रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गये. सोमवार सुबह जब उनकी पत्नी उन्हें उठाने के लिए कमरे में गयी, तो दरवाजा अंदर से बंद था. कई बार आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया. दरवाजा खुलने पर देखा गया कि इंदर साहू पंखे में साड़ी के सहारे फांसी लगा कर लटके हुए थे. ग्रामीणों के अनुसार इंदर साहू का मानसिक संतुलन कुछ समय से ठीक नहीं था. घटना की सूचना मिलते पर कोलेबिरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola