ePaper

संविधान को बदलना चाहती है भाजपा : विधायक

Updated at : 21 Oct 2025 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
संविधान को बदलना चाहती है भाजपा : विधायक

वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम

विज्ञापन

सिमडेगा. बोलबा प्रखंड के पिड़ियापोंस पंचायत के बेलकुबा सेमरबेरा में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी व विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा व प्रखंड पर्यवेक्षक बिपिन पंकज मिंज उपस्थित थे. मौके पर विधायक ने कहा कि देश के दबे कुचले, शोषित आदिवासी, पिछड़ा, अल्पसंख्यक आज केंद्र सरकार के कुंठित रवैये से मर्माहत हैं. उनके स्वतंत्रता को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है. केंद्रीय सरकार संस्थानों का निजीकरण व आरक्षण को समाप्त करने की कोशिश कर रही है. देश में अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज हो या अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय उनके धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचा कर कुंठित किया जा रहा है. भाजपा द्वारा भारत के संविधान को बदलने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वोट के अधिकार से वंचित रखने का षड्यंत्र रचा जा रहा है, जबकि बाबा भीमराव आंबेडकर द्वारा रचित संविधान ने हर समाज व हर वर्ग को आजादी दी है. कार्यक्रम में संजय कुजूर, ज्वलंत बेक, अमृत, सुनील एक्का, रोशन आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola