संत जोसेफ की तरह धैर्यवान व आज्ञाकारी बनें : जोसिमा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Mar 2025 9:12 PM
संत अन्ना महागिरजाघर के पुरोहित की अगुवाई में हुई मिस्सा पूजा
सिमडेगा. पुराना सामटोली स्थित गोरेटो के पास संत जोसेफ पर्व को आबा पर्व के रूप में मनाया गया. मौके पर संत अन्ना महागिरजाघर के पुरोहित फादर एडमोन बाड़ा की अगुवाई में मिस्सा पूजा की गयी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिप सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित थीं. जिप सदस्य ने पिताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. साथ ही बुजुर्ग महिलाओं को भी सम्मानित किया. मौके पर जोसिमा खाखा ने कहा कि सभी लोग संत जोसेफ की तरह ईश्वर की इच्छा का पालन करें, अपने परिवार को प्रेम व सुरक्षा प्रदान करें, अपने बच्चों को जीवन के लिए तैयार करें और उनकी तरह धैर्यवान, आज्ञाकारी व समझदार बनें. जोसिमा खाखा ने कहा कि संत जोसेफ की तरह आदर्श पिता बनने का मतलब ईश्वर की इच्छा का पालन करना है. जोसिमा ने कहा कि संत जोसेफ ने हमेशा ईश्वर की इच्छा का पालन किया. उन्होंने मरियम व यीशु को प्रेम और सुरक्षा प्रदान की और उन्हें हर तरह से सहारा दिया. उन्होंने कहा कि संत जोसेफ हमेशा धैर्यवान और समझदार रहे और उन्होंने मरियम व यीशु के साथ हर तरह से सहयोग किया. जोसिमा ने कहा कि संत जोसेफ आज्ञाकारी थे और उन्होंने हमेशा ईश्वर की इच्छा का पालन किया. मौके पर उप प्रमुख सिलबेस्टर बाघवार, विधायक प्रतिनिधि प्रो शीतल एक्का, कांग्रेस सदर प्रखंड अध्यक्ष नवीन बीरेन तिर्की, जोसेफा कुजूर, पूर्व वार्ड पार्षद अगाथा तिर्की, प्रतिमा कुजूर, उर्मिला केरकेट्टा, शोभेन तिग्गा, सुनील, शशिकला बेक, प्रेमा मिंज, विनिता कुजूर, सुनील खेस, ओपोलिना किंडो, अनिमा तिर्की, उषा खलखो, प्रफुल्ल बेक, गुलाब खलखो, रीना मिंज, अल्बर्टीना टिर्की, एर्नेस्ट, अनिमा मिंज, अनिमा खेस, अनिमा एक्का सहित पंच प्रचारक आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










