सड़क हादसे में बानो की नाजिर घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Feb 2025 9:57 PM
सड़क हादसे में बानो की नाजिर घायल
बानो. प्रखंड की नाजिर रेणु देवी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गयी. नाजिर एक बाइक सवार के साथ पीछे बैठ कर बानो से लचरागढ़ जा रही थी. इस क्रम में एएस प्लस टू स्कूल के समीप अचानक मवेशी आ गया, जिसे बचाने के क्रम बाइक में पीछे बैठी रेणु देवी गिर कर घायल हो गयी. बानो में प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर किया गया. घटना की जानकारी होने पर बीडीओ नइमुद्दीन अंसारी, सीओ रवि भूषण प्रसाद, जिप बिरजो कंडूलना समेत प्रखंड सह अंचल पदाधिकारी व कर्मचारी अस्पताल पहुंच कर हालचाल जाना.
बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया
सिमडेगा. बाल कल्याण समिति ने बानो स्थित मुख्य बाजार से 13 वर्षीय एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया. यह बालक मुर्गा दुकान में काम कर रहा था. इस मामले में दुकानदार के विरुद्ध बानो थाना में प्राथमिक दर्ज कर ली गयी है. रेस्क्यू टीम में बाल कल्याण समिति सिमडेगा के अध्यक्ष अभिषेक जोरिहार, सदस्य जॉन कंडूलना, चाइल्ड लाइन से कुलदीप सोनी, छोटा कल्याण निकेतन की सचिव प्रियंका सिन्हा, गौरव प्रधान के साथ पुलिस बल एएसआइ दानवीर, आरक्षी पीयूष, जयराम कोंगाड़ी, पार्वती कुमारी शामिल थी.वनों की रक्षा करने का लिया संकल्प
बानो. प्रखंड के भूरसाबेड़ा रामजोल चबूतरा पर भीष्म सिंह की अध्यक्षता में ग्रामसभा की बैठक हुई. बैठक में विशेष रूप से नशापान, वनों की रक्षा और बच्चों के पढ़ाई से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया. ग्रामसभा में उपस्थित लोगों ने वनों की रक्षा करने का संकल्प लिया. भीष्म सिंह ने कहा कि वन हमारे लिए बहुत लाभदायक हैं. पेड़-पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलता है, जिसे हम सांस लेते हैं. वनों से हमें कई प्रकार के वन उत्पादन प्राप्त होते हैं. वनों से कई प्रकार की औषधियां भी बनती हैं. हम सबको वनों की अंधाधुंध कटाई नहीं करनी है. हमारा वन क्षेत्र सदैव हरा भरा रहे इसके लिए हम सब प्रतिज्ञा करें. बैठक में देवचंद सिंह, संबोल सुरीन, मांगा भुइंया, राजेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, मंगल सिंह, विलियम भुइंया, करियो देवी, लुटो सिंह, विनिता बरजो, बिरसमनी देवी आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










