ePaper

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ : भूषण बाड़ा

Updated at : 27 Aug 2024 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ : भूषण बाड़ा

पोजेंगा केउंदटोली में कांग्रेस की बूथ स्तरीय कार्यशाला

विज्ञापन

सिमडेगा.

पालकोट प्रखंड के पोजेंगा केउंदटोली में कांग्रेस पार्टी की बूथ स्तरीय कार्यशाला हुई. कार्यशाला में उपस्थित सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं. आप सभी के मेहनत से कांग्रेस पार्टी पहले की अपेक्षा काफी मजबूत हुई है. अब भी संगठन को और अधिक मजबूत करने की जरूरत है. आप अपना मेहनत तब तक जारी रखें, जब तक बूथ का हर एक व्यक्ति कांग्रेस पार्टी का समर्थक न बन जाये. विधायक ने कहा कि पूरा बूथ को कांग्रेसमय बनाने तक प्रयास जारी रखें. जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता विधायक भूषण बाड़ा व महागठबंधन सरकार द्वारा चलायी जा रही एक-एक योजनाओं को लोगों को बतायें. इंडिया गठबंधन की सरकार ही जनता का भला कर सकती है. हमें भरोसा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि कांग्रेस के मजबूत कार्यकर्ताओं के दम पर हम आगामी विधानसभा चुनाव एकतरफा बहुमत के साथ जीतेंगे. मौके पर कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. अनिल कुमार महतो की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में रंजीत महतो, सुंदरा दास, चांद महतो, जुगनू ईदवार, डमरू दास, ननकू दास, निरंजन दास, शंकर दास, लोधा दास, मनोज दास, अशोक प्रसाद, शंकर सिंह, बुधमनिया देवी, देवसर लोहरा, तपेश्वर लोहरा आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola