ePaper

एएसके क्रिकेट क्लब व बारूद क्रिकेट क्लब जीते

Updated at : 25 Nov 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
एएसके क्रिकेट क्लब व बारूद क्रिकेट क्लब जीते

एएसके क्रिकेट क्लब व बारूद क्रिकेट क्लब जीते

विज्ञापन

सिमडेगा. अलबर्ट एक्का स्टेडियम में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर 16 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मैच खेले गये. पहला मैच एएसके क्रिकेट क्लब और आरके क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए आरके क्रिकेट क्लब ने 20.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 106 रन बनाये. जवाबी पारी खेलते हुए एएसके क्रिकेट क्लब 17.2 ओवर में आठ विकेट शेष रहते आवश्यक रन बना कर मैच जीत लिया. दूसरा मैच बारूद क्रिकेट क्लब और पाइवोट क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बारूद क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 25 ओवर में पांच विकेट खोकर 192 रन बनाये. जवाबी पारी खेलते हुए पायवोट क्रिकेट क्लब की टीम ने 12.2 ओवर में 35 रन पर ढेर हो गयी.

सामंत कुमार को किया गया सम्मानित

सिमडेगा. एसपी एम अर्शी ने उत्कृष्ट टर्न आउट, कर्तव्य परायणता व सकारात्मक सोच वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करने और उनका मनोबल को बढाने के लिए पुलिस मैन ऑफ द वीक सिमडेगा पुलिस पुरस्कार शुरू किया गया है. इसके तहत एसपी कार्यालय के विदेशी शाखा में प्रतिनियुक्त सअनि सामंत कुमार प्रधान को सम्मानित किया गया. एसपी एम अर्शी ने सामंत कुमार प्रधान को प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola