हर माह बैठक व सदस्यता अभियान पर बनी सहमति

झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक
सिमडेगा. झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक मुकुट गुड़िया की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पूर्व में लिये गये निर्णयों पर दिलीप कुमार द्वारा विस्तार से चर्चा की गयी. संघ के उपाध्यक्ष मुकुट गुड़िया ने बैठक के एजेंडे की जानकारी उपस्थित सदस्यों को दी. बैठक के दौरान प्रगतिशील शिक्षक संघ से आये कमलेश्वर मांझी ने झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर उन्हें माला पहना कर स्वागत किया गया. बैठक में शिक्षकों के लिए टेट अनिवार्यता से संबंधित सर्वोच्च न्यायालय में चल रही प्रक्रिया व संगठनात्मक स्तर पर किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गयी. बताया गया कि यह समस्या शीघ्र समाप्त होने की संभावना है, क्योंकि झारखंड समेत अन्य राज्यों के शिक्षक संघों ने इस निर्णय के विरुद्ध याचिका दायर की है. साथ ही केंद्र सरकार के शिक्षा विभाग ने भी इस विषय पर संज्ञान लेते हुए वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों की सूची सभी राज्यों से मांगी है. इससे शिक्षकों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जतायी गयी. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अब संघ की बैठक प्रत्येक माह के तृतीय शनिवार को आयोजित की जायेगी. संगठनात्मक चुनाव को ध्यान में रखते हुए सदस्यता अभियान एवं वार्षिक शुल्क अविलंब जमा करने पर भी जोर दिया गया. इसके अलावा नवनियुक्त शिक्षकों के पदस्थापन, उनके वेतन की निकासी, वर्ष 2026 की अवकाश तालिका समेत अन्य शैक्षणिक एवं प्रशासनिक मुद्दों पर जिला शिक्षा अधीक्षक से मिलने का निर्णय लिया गया. धन्यवाद ज्ञापन सुजीत एक्का ने किया. बैठक में दिलीप कुमार प्रसाद, सुजीत एक्का, प्रेमन वागे, कमलेश्वर मांझी, सलीम तिर्की, ललित कुमार, केवल प्रसाद सिंह, राकेश किंडो आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




