सड़क हादसे में युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Sep 2025 10:37 PM
सड़क हादसे में युवक की मौत
बानो. बानो पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक किशोर तोपना नामक पैदल कहीं जा रहा था. इस क्रम में अज्ञात हाइवा ने उसे चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से उसे इलाज के लिए बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ जावेद आलम ने घायल का प्राथमिक इलाज किया. मामले की जानकारी मिलते जिला परिषद सदस्य बिरजो कंडुलना, उकौली मुखिया कृपा हेमरोम और भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह अस्पताल पहुंच हाल चाल जाना. इधर, घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी.
शंख नदी छठ घाट पर नहाने के क्रम में डूबा बच्चा
सिमडेगा. शंख नदी छठ घाट पर नहाने के क्रम में एक छह वर्षीय बच्चा डूब गया. सांयपुर निवासी रवींद्र साहू के छह वर्षीय पुत्र सक्षम अपने परिजनों के साथ शंख नदी छठ घाट में नहाने गया था. नहाने के क्रम में ही अचानक सक्षम नदी में डूब गया. सूचना पर डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर एसडीओ प्रभात रंजन ज्ञानी, बीडीओ समीर रेनियर खलखो, थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक शंख नदी छठ घाट पहुंचे और गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे बच्चे की तलाश शुरू की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










