अभियान को लेकर जलडेगा में महिलाओं की सभा 10 को
Updated at : 18 Apr 2017 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

जलडेगा प्रखंड के लोंबोई में झारखंड नव निर्माण दल एवं महिला मंडल सहयोग संचालन समिति के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं की सभा हुई. अध्यक्षता महिला समिति की जिला प्रभारी दीपा बड़ाइक ने की. मुख्य अतिथि नव निर्माण दल के संयोजक विजय सिंह उपस्थित थे. सभा में सिमडेगा के नगर भवन में नारी जागरूकता अभियान के […]
विज्ञापन
जलडेगा प्रखंड के लोंबोई में झारखंड नव निर्माण दल एवं महिला मंडल सहयोग संचालन समिति के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं की सभा हुई. अध्यक्षता महिला समिति की जिला प्रभारी दीपा बड़ाइक ने की. मुख्य अतिथि नव निर्माण दल के संयोजक विजय सिंह उपस्थित थे. सभा में सिमडेगा के नगर भवन में नारी जागरूकता अभियान के तहत 10 मई को प्रस्तावित महासभा पर चर्चा की गयी.
कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिलाओं से उपस्थित रहने का आग्रह किया गया. इस मौके पर विजय सिंह ने कहा कि झारखंड में लूट खसोट जारी है. मनमाने ढंग से योजनाएं बनायी जा रही हैं, जिससे विकास नहीं हो पा रहा है. जिला प्रभारी दीपा बड़ाइक ने कहा कि झारखंड में अविलंब शराब बंदी की घोषणा होनी चाहिए. सभा में मुख्य रूप से गुलाब तिर्की, नारायण खेरवार, मुखदेव कुमार, शिवचंद मांझी, बंधु गोंड़, सरिता कंडुलना, गायत्री कुमारी, सुबरदानी लुगून,बसंती देवी व बिरसमुनी देवी के अलावा काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




