साथियों की गिरफ्तारी से मजदूर गुस्से में
Updated at : 03 Mar 2017 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

झूठे केस में फंसाने का आरोप उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा सिमडेगा : पुलिस द्वारा चार मजदूरों को गिरफ्तार किये जाने पर मजदूरों में आक्रोश है. इसके विरोध में मजदूर एकजुट होकर आंदोलन करने के मूड में हैं. झारखंड मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गयी है. […]
विज्ञापन
झूठे केस में फंसाने का आरोप उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा
सिमडेगा : पुलिस द्वारा चार मजदूरों को गिरफ्तार किये जाने पर मजदूरों में आक्रोश है. इसके विरोध में मजदूर एकजुट होकर आंदोलन करने के मूड में हैं. झारखंड मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गयी है.
यूनियन के अध्यक्ष श्री सिंह का कहना है कि बेकसूरों को झूठे केस में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, पुलिस की यह गलत कार्रवाई है. गिरफ्तारी के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा. गिरफ्तार लोगों में प्रवीण कुमार महतो, नागदेव महतो, विपिन उरांव एवं शिवलाल करमाली शामिल हैं. इस संबंध में उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर न्यायसंगत कार्रवाई की मांग की गयी है. ज्ञापन में कहा गया है कि समाहरणालय के निकट पुलिस केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है.
28 फरवरी को जेइ जेठा होरो कार्य स्थल पर पहुंचे. इसी क्रम में मजदूरों के साथ उनका कुछ विवाद हो गया. जेइ जेठा होरो का आरोप है कि मजदूरों ने उनके साथ मारपीट की, जबकि मजदूरों का कहना है कि जेइ ने ही उनके साथ मारपीट की. मजदूरों का यह भी कहना है कि घटना के बाद वे थाना जाकर प्राथमिकी दर्ज कराना चाहते थे, किंतु प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी. जबकि जेइ श्री होरो द्वारा दर्ज शिकायत को स्वीकार करते हुए पुलिस ने उक्त चारों मजदूरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इधर, इस घटना को लेकर मजदूर यूनियन की बैठक मजदूर नेता राजेश सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आंदोलन की रूप रेखा तैयार की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




