मुखिया क्षेत्र के विकास को गंभीरता से लें
Updated at : 27 Feb 2017 9:06 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : पर्यटन स्थल केलाघाघ डैम परिसर में जिला मुखिया संघ के तत्वावधान में सभी मुखिया का मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री एवं एसपी राजीव रंजन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. मुखिया ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर एवं गुलदस्ता भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया. […]
विज्ञापन
सिमडेगा : पर्यटन स्थल केलाघाघ डैम परिसर में जिला मुखिया संघ के तत्वावधान में सभी मुखिया का मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री एवं एसपी राजीव रंजन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. मुखिया ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर एवं गुलदस्ता भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया. मुखिया संघ द्वारा मुखिया की समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया. इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन व जन प्रतिनिधि मिल कर जिले को अग्रणी बना सकते हैं. जिले के विकास में मुखिया की अहम भूमिका होती है.
मुखिया अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें तभी जिले का विकास होगा. उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा हर संभव मदद किया जायेगा. मुखिया क्षेत्र के विकास को गंभीरता से लें. एसपी राजीव रंजन सिंह ने कहा कि क्षेत्र को अपराध मुक्त एवं उग्रवाद मुक्त बनाने के लिए जन प्रतिनिधियों का सहयोग जरूरी है. जन प्रतिनिधियों के सहयोग के बिना जिले में अमन-चैन नहीं आ सकता. उन्हाेंने कहा कि उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र को चिह्नित किया गया है. उक्त क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाने के लिए सभी पंचायत के मुखिया पुलिस प्रशासन का साथ दें. कार्यक्रम में जिले के सभी पंचायत के मुखिया उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




