शिक्षा का अधिकार के प्रति जागरूकता जरूरी

Updated at : 18 Nov 2016 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा का अधिकार के प्रति जागरूकता जरूरी

ठेठइटांगर : प्रखंड के जोराम स्थित बीआरसी केंद्र में झारखंड शिक्षा परियोजना के निर्देश पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्य प्रशिक्षक विनय नंद ने कहा कि नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार के प्रति लोगों में जागरूकता लाने की जरूरत है. इस कार्य […]

विज्ञापन
ठेठइटांगर : प्रखंड के जोराम स्थित बीआरसी केंद्र में झारखंड शिक्षा परियोजना के निर्देश पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्य प्रशिक्षक विनय नंद ने कहा कि नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार के प्रति लोगों में जागरूकता लाने की जरूरत है.
इस कार्य में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य अहम भूमिका निभायें. समिति अपने कार्यों एवं दायित्वों को अच्छी तरह समझें तथा उसका उपयोग करें. उन्होंने शिक्षा परियोजना द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले अनुदान के बेहतर एवं समुचित उपयोग की भी जानकारी दी. उन्होंने विद्यालय कैसा हो, शिक्षा के अधिकार अधिनियम, आरटीआइ का महत्व एवं सहभागिता, छह से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का विद्यालय में नामांकन एवं ठहराव पर भी विस्तार से बताया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीपीओ मगदली खेस, सीआरनी कात्यानी प्रसाद, अभिनंदन प्रसाद, नीलिमा कुजूर, विंसेंट, आशा आनंदी मिंज व रोजलिन बागे के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola