पिकअप की टक्कर से महिला की मौत, चालक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Mar 2026 9:28 PM
पिकअप की टक्कर से महिला की मौत, चालक गिरफ्तार
कुरडेग. थाना क्षेत्र के गताडीह के पास पिकअप वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत हो गयी. घटना सोमवार शाम करीब छह बजे की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार तेज गति से आ रही पिकअप गाड़ी ने सड़क किनारे चल रही महिला को टक्कर मार दी. इसके बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते जिप उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा मौके पर पहुंच पुलिस को जानकारी दी. थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर बड़की बिउरा के पास पिकअप वाहन को पकड़ लिया. स्थानीय लोगों ने मृत महिला की पहचान मटासी निवासी दोमनिका लकड़ा (65 वर्ष) के रूप में की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
कोचेडेगा में टी-मार्ट सुपर मार्केट खुला
सिमडेगा. सिमडेगा प्रखंड की कोचेडेगा पंचायत में टी-मार्ट सुपर मार्केट का उदघाटन किया गया. उद्घाटन सिमडेगा धर्मप्रांत के बिशप स्वामी विंसेंट बरवा ने प्रार्थना, आशीष जल छिड़क कर और फीता काट कर किया. संचालक ने बताया कि ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलेंगी. ग्रामीणों को घरेलू उपयोग के छोटे-बड़े सामानों के लिए शहर की दौड़ नहीं लगानी होगी. मार्ट में खाद्य सामग्री, सौंदर्य प्रसाधन और दैनिक उपयोग के सभी सामान उच्च गुणवत्ता और उचित दाम पर उपलब्ध हैं. बताया कि ग्रामीण इलाके में इस सुपरमार्केट को खोलने का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को किफायती दरों पर बेहतरीन उत्पाद उपलब्ध कराना है. अब कोचेडेगा और आसपास के ग्रामीणों को मॉल जैसी शॉपिंग का अनुभव अपनी ही पंचायत में मिलेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










