पलाश दीदी कैफे व आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना का उदघाटन

पलाश दीदी कैफे व आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना का उदघाटन
सिमडेगा. बांसजोर में सोमवार को ग्रामीण महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तहत पलाश दीदी कैफे सह आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया. मौके पर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के मुखिया, ग्राम संगठन एवं संकुल संगठन की दीदियां उपस्थित थी. मुख्य अतिथि ने कहा कि यह योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभायेगी. उन्होंने बताया कि इस पहल से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे और महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा. कार्यक्रम के दौरान प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक ने योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि पलाश दीदी कैफे के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को खाद्य व्यवसाय से जोड़ कर नियमित आय का स्रोत उपलब्ध कराया जायेगा. आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती व सुलभ परिवहन सेवा उपलब्ध करा कर रोजगार के नये अवसर विकसित किये जायेंगे.
बाल विकास विद्यालय में नामांकन एक से
बानो. बानो स्थित बाल विकास विद्यालय में नये सत्र में नामांकन एक अप्रैल से शुरू होगी. यह जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक भगवान पंडा ने बताया कि वर्ग नर्सरी से वर्ग पांच तक नामांकन लिया जायेगा. इच्छुक छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के संग कार्यालय अवधि में आकर नामांकन करा सकते हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










