जमन लाल शर्मा अमूल्य योगदान पुरस्कार से सम्मानित मनोज कोनबेगी को स्वागत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Mar 2026 9:22 PM

विज्ञापन

खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और जुलूस के साथ किया अभिनंदन

विज्ञापन

सिमडेगा. हॉकी इंडिया के आठवें वार्षिक पुरस्कार समारोह में मनोज कोनबेगी (अध्यक्ष हॉकी सिमडेगा) को जमन लाल शर्मा अमूल्य योगदान पुरस्कार से सम्मानित किया गया. नयी दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, राज्य मंत्री रक्षा खडसे सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों और पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह पुरस्कार प्रदान किया गया. सिमडेगा लौटने पर बस स्टैंड पर खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा, ढोल-नगाड़ों और नृत्य के साथ उनका स्वागत किया. बस से उतरते उन्हें जुलूस के रूप में हॉकी सिमडेगा कार्यालय तक लाया गया, जहां एक सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया. वक्ताओं ने इसे सिमडेगा जैसे छोटे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि यह सम्मान जिले के खिलाड़ियों को नयी प्रेरणा देगा तथा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का उत्साह बढ़ायेगा. मनोज कोनबेगी ने कहा कि यह सम्मान मेरी जिम्मेदारी को और बढ़ा देता है. मैं इसे सिमडेगा के सभी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और जनता को समर्पित करता हूं. पुरस्कार राशि को आय के स्रोत में लगाकर उसकी पूरी आय खिलाड़ियों के विकास पर खर्च की जायेगी. उन्होंने जिले के पूर्व और वर्तमान हॉकी पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिमडेगा के युवाओं में अपार प्रतिभा है, उन्हें केवल सही मंच और प्रोत्साहन की जरूरत है. कार्यक्रम में हॉकी सिमडेगा के कोषाध्यक्ष कमलेश्वर मांझी, मनोज कुमार सिन्हा, राजनंद कुमार सिन्हा, अधिवक्ता तेजबल शुभम आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola