बाल दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम
Updated at : 18 Nov 2016 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

कोलेबिरा/बानो़ : कोलेबिरा प्रखंड के एडेगा भंडार टोली में ब्रिज ऑफ हॉप द्वारा संचालित विद्यालय में वार्षिक विद्यालय दिवस सह बाल दिवस का आयोजन किया गया. मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने स्वागत गान व मंगलाचरण प्रस्तुत कर किया. इसके बाद बच्चों ने एक से बढ़ कर […]
विज्ञापन
कोलेबिरा/बानो़ : कोलेबिरा प्रखंड के एडेगा भंडार टोली में ब्रिज ऑफ हॉप द्वारा संचालित विद्यालय में वार्षिक विद्यालय दिवस सह बाल दिवस का आयोजन किया गया. मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने स्वागत गान व मंगलाचरण प्रस्तुत कर किया. इसके बाद बच्चों ने एक से बढ़ कर एक गीत व नृत्य प्रस्तुत किया. समारोह में बच्चों के बीच स्कूल ड्रेस व दैनिक उपभोग की वस्तु का वितरण किया गया.
कार्यक्रम मे 101 बच्चों को पाेशाक दी गयी, जिसका वितरण मुखिया अंबलन डांग ने किया. मुख्य अतिथि एडेगा पंचायत के मुखिया अंबलन डांग ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अरुण मुंडा, मारकुस महतो, ललिता सोरेंग, ममता कुमारी, रूपा कुमारी व सहिता लुगुन के अलावा अन्य की भूमिका सराहनीय रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




