प्रभु के वचनों का अनुसरण करें

Updated at : 17 Nov 2016 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभु के वचनों का अनुसरण करें

टकरमा पेरिस काउंसिल महिला समिति का वार्षिक सम्मेलन कोलेबिरा/बानो : कोलेबिरा प्रखंड के एडेगा जीइएल चर्च में टकरमा पेरिस काउंसिल महिला समिति का 14वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित हुआ. मुख्य अतिथि दक्षिण-पूर्व डायसिस कदमा खूंटी के बिशप जेएम टोपनो व मोडरेटर राइट रेव्ह जे डांग व कोलेबिरा प्रमुख दीपक कंडुलना ने सम्मेलन का उदघाटन किया. कार्यक्रम […]

विज्ञापन
टकरमा पेरिस काउंसिल महिला समिति का वार्षिक सम्मेलन
कोलेबिरा/बानो : कोलेबिरा प्रखंड के एडेगा जीइएल चर्च में टकरमा पेरिस काउंसिल महिला समिति का 14वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित हुआ. मुख्य अतिथि दक्षिण-पूर्व डायसिस कदमा खूंटी के बिशप जेएम टोपनो व मोडरेटर राइट रेव्ह जे डांग व कोलेबिरा प्रमुख दीपक कंडुलना ने सम्मेलन का उदघाटन किया.
कार्यक्रम में आर्थिक विकास में महिलाओं की भागीदारी व महिला शिक्षा पर चर्चा की गयी. इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. सांस्कृतिक प्रतियोगिता मे बोगराम पास्टोरेट, टकरमा पास्टोरेट, बाडीबिरंगा पास्टोरेट, क्विज में पानीसानी, बोगराम, बाडीबिरंगा, भाषण प्रतियोगिता में एलानी कंडुलना, प्रफुल्लित टोपनो, ग्लोरिया कंडुलना, भजन प्रतियोगिता में बाडीबिरंगा, बोगराम, टकरमा को क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. अपने प्रवचन में मुख्य अतिथि बिशप जेएम टोपनो ने कहा कि प्रभु के वाणी में हमारा कल्याण है. हम सभी को प्रभु की अाराधना करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रभु के वचनों को अनुशरण करें. संचालन ए सुरीन ने किया.
धन्यवाद ज्ञापन एस कंडुलना ने किया. इस अवसर पर पादरी जे आइंद, जिप सदस्य फुलकुमारी समद, बानो जिप सदस्य आयुष्मा कंडुलना, पादरी एस केरकेटा , पादरी एम बागे, पादरी एस आइंद, पादरी एन बरला, पादरी किरुम बरजो, उंबलन मड़की, एमलने बरजो, आइवी बागे, रसिकन कंडुलना, उर्मिला हांसदा, सुमंती डांग, सुभाष मड़की सहित अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने मे एडेगा मंड़ली के सभी सदस्यों की अहम भूमिका रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola