नागपुरी व भोजपुरी गीतों पर झूमे लोग

Updated at : 17 Nov 2016 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
नागपुरी व भोजपुरी गीतों पर झूमे लोग

बानो : प्रखंड के कोनसोदे गांव में इंद मेला के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि मुखिया सुशील मुंडा व पंचायत समिति सदस्य कृष्णा सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम की शुरूआत बुधमन सन्यासी ने भक्ति वंदना प्रस्तुत कर की. इसके बाद रांची से आये कलाकार रूपेश बड़ाइक, कवि […]

विज्ञापन
बानो : प्रखंड के कोनसोदे गांव में इंद मेला के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि मुखिया सुशील मुंडा व पंचायत समिति सदस्य कृष्णा सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम की शुरूआत बुधमन सन्यासी ने भक्ति वंदना प्रस्तुत कर की.
इसके बाद रांची से आये कलाकार रूपेश बड़ाइक, कवि किशन, आरती देवी, संजना देवी व रूपा कुमारी ने एक से बढ़ कर एक गीत व नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. काजल, दिनेश व ज्योति ने नृत्य प्रस्तुत कर लोगों की वाहवाही लूटी. दिनेश व ज्योति ने पिंजरे में पोपड़ बोले वहीं काजल ने कजरा मुहब्बत वाला गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन रूपेश बड़ाइक ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विलखु महतो व अजीत साहू के अलावा समिति के सभी सदस्यों की अहम भूमिका रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola