विकास केंद्र के कमरे में लगी आग

Updated at : 10 Nov 2016 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
विकास केंद्र के कमरे में लगी आग

सिमडेगा़ : शहरी क्षेत्र के सामटोली स्थित विकास केंद्र के एक कमरे में बुधवार को शॉट सर्किट से आग लग गयी. इस घटना में उस कमरे में रखे सभी सामान जल कर खाक हो गये. जानकारी के मुताबिक, विकास केंद्र के निदेशक फादर सेबेस्तियन एक्का अपना कमरा बंद कर बाहर गये हुए थे. इसी क्रम […]

विज्ञापन
सिमडेगा़ : शहरी क्षेत्र के सामटोली स्थित विकास केंद्र के एक कमरे में बुधवार को शॉट सर्किट से आग लग गयी. इस घटना में उस कमरे में रखे सभी सामान जल कर खाक हो गये. जानकारी के मुताबिक, विकास केंद्र के निदेशक फादर सेबेस्तियन एक्का अपना कमरा बंद कर बाहर गये हुए थे. इसी क्रम में दिन के लगभग 11 बजे शॉट सर्किट से कमरे में आग लग गयी.
देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को चपेट में ले लिया. इस घटना में कमरे में रखे सभी सामान जल गये. विकास केंद्र में ही उपस्थित फादर मरियानुस गुलाब लुगून ने घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी. जानकारी मिलते ही अग्निशमन कर्मी दमकल के साथ वहां पहुंचे और आग पर काबू पाया. अग्निशमन कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. आगलगी से कितनी संपत्ति का नुकसान हुआ है, इसका आकलन नहीं किया जा सका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola