उदीयमान सूर्य के अर्घ्य के साथ छठ संपन्न
Updated at : 08 Nov 2016 8:22 AM (IST)
विज्ञापन

ठेठइटांगर : ठेठइटांगर में उदीयमान सूर्य के अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो गया. चार दिवसीय इस छठ महापर्व के दौरान पूजन, हवन, आरती, प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुए. प्रखंड क्षेत्र में छठ महापर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया. लोगों के आस्था व श्रद्धा के साथ इस महापर्व को मनाया. ठेठइटांगर प्रखंड […]
विज्ञापन
ठेठइटांगर : ठेठइटांगर में उदीयमान सूर्य के अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो गया. चार दिवसीय इस छठ महापर्व के दौरान पूजन, हवन, आरती, प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुए. प्रखंड क्षेत्र में छठ महापर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया. लोगों के आस्था व श्रद्धा के साथ इस महापर्व को मनाया. ठेठइटांगर प्रखंड मुख्यालय स्थित छठ तालाब में छठव्रतियों की काफी भीड़ देखी गयी.
व्रतियों ने श्रद्धा के साथ रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया. सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य का अर्घ्य दिया. छठ तालाब में काफी संख्या में व्रतियों के अलावा अन्य श्रद्धालु भी उपस्थित थे. अर्घ्य देने के बाद पुरोहित सूर्यकांत झा ने पूजन, हवन व आरती करायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




