खूंटी में अनिश्चितकालीन बंद जारी, सांसद और विधायक ने की शांति की अपील

Updated:
विज्ञापन
khunti bandh

खूंटी में बंद का असर

Khunti News: खूंटी में रामनवमी के दिन शुरू हुआ विवाद अभी भी शांत नहीं हुआ है. गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग को लेकर जारी बंद से खूंटी जिले के कई हिस्सों में असर देखने को मिला है. इससे संबंधित रिपोर्ट नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

खूंटी से चंदन की रिपोर्ट

Khunti News: झारखंड के खूंटी जिले में रामनवमी के दिन से मुरहू में शुरू हुआ तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. पत्थरबाजी की घटना और उसके बाद पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी और गिरफ्तार आरोपियों की रिहाई की मांग को लेकर बुलाया गया अनिश्चितकालीन बंद का असर मंगलवार को देखने को मिला. खूंटी, मुरहू, तोरपा, रनिया और कर्रा समेत कई क्षेत्रों में बंद का असर देखा गया. लोगों ने खुद ही दुकान-प्रतिष्ठान बंद कर दिया है.

प्रशासन ने थोड़ी ढील दी 

मुरहू में प्रशासन द्वारा धारा 163 बीएनएसएस में आंशिक ढील देते हुए दुकान खोलने की अनुमति दी गई थी, इसके बावजूद भी दुकानें नहीं खुली हैं. मुरहू में जनजीवन अब भी पूरी तरह से नॉर्मल नहीं हो सका है. खूंटी शहर में भी दुकानों के बंद रहने से सड़कों पर आवाजाही काफी कम रही. लेकिन गाड़ियां चल रही हैं. 

मशाल जुलूस निकाल किया पुतला दहन

मुरहू में हुए तनाव और पत्थरबाजी की घटना में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए लोगों छोड़ने की मांग को लेकर सोमवार की शाम सर्व सनातन समाज की ओर से मशाल जुलूस निकाला गया. जुलूस नेताजी चौक से भगत सिंह चौक तक गई. जहां लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का पुतला दहन किया. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मंत्री के दबाव में पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है. उन्होंने गिरफ्तार लोगों की अविलंब रिहाई की मांग की और चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर मंगलवार को भी बंद जारी रहेगा. इस दौरान अनूप साहू, जितेंद्र कश्यप, विनोद जायसवाल, प्रियांक भगत, मुकेश जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे. 

सांसद और विधायक ने की शांति की अपील

इस मामले में खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा, तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया और खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा ने शांति-व्यवस्था बनाये रखने का अपील किया है. सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि शांति, भाईचारा और एकता बनाए रखें. खूंटी की पहचान सद्भावना, समाजिक एकता और समरसता से है. किसी भी परिस्थिति में इसे कमजोर नहीं होने दें. दोनों पक्षों से उन्होंने संयम बरतने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का अपील किया. 

तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि वह अभी असम में हूं. आते ही खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा के साथ मिलकर दोनों पक्षों से बात करेंगे. उन्होंने कहा कि जिले में हुए विवाद और तनाव से बेहद दुख महसूस हो रहा है. दोनों पक्ष शांति बनाएं रखें. 

अब तक कुल 13 मामले दर्ज

मुरहू में पत्थरबाजी और आपसी तनाव को लेकर मुरहू थाना में अब तक कुल 13 प्राथमिकी दर्ज किया गया है. जिसमें प्रशासन की ओर से तीन और दोनों पक्षों से अलग-अलग कुल दस मामले दर्ज किए गए हैं.  इस मामले में अब तक दोनों पक्षों से तीन-तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. मुरहू में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. 

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर की लाइफ लाइन सुवर्णरेखा को गंदा कर रहे 9 बड़े नालों का पानी, अधर में लटका 72 करोड़ के एसटीपी का निर्माण 

यह भी पढ़ें: बोकारो का चंद्रपुरा DVC प्लांट में भीषण आग, CISF की वजह से टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जला एमसीसी-2 पैनल

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola