झामुमो ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
Updated at : 05 Nov 2016 7:36 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा़ : झारखंड मुक्ति मोरचा के कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा सीएनटी एवं एसपीटी एक्ट में संशोधन के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका. शहरी क्षेत्र के झूलन सिंह चौक में झामुमो कार्यकर्ता जमा हुए और मुख्यमंत्री का पुतला दहन करते हुए विरोध प्रकट किया. कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे भी लगाये. वक्ताओं ने कहा कि […]
विज्ञापन
सिमडेगा़ : झारखंड मुक्ति मोरचा के कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा सीएनटी एवं एसपीटी एक्ट में संशोधन के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका. शहरी क्षेत्र के झूलन सिंह चौक में झामुमो कार्यकर्ता जमा हुए और मुख्यमंत्री का पुतला दहन करते हुए विरोध प्रकट किया.
कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे भी लगाये. वक्ताओं ने कहा कि सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन बरदाश्त नहीं किया जायेगा. एक्ट में संशोधन कर सरकार आदिवासियों के अधिकार को छीनने में लगी है.
कहा कि राज्य की भाजपा सरकार आदिवासी विरोधी है और आदिवासियों से उनकी जमीन छीनना चाहती है. इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला सचिव गुलरेज अहमद, फिलिप डुंगडुंग,अशोक कुजूर, सिमोन बाड़ा, विकास जॉनसन कंडुलना, दुबराज लकड़ा, कामिल बखला, लेव टोप्पो, हेमंत केरकेट्टा, मो इरशाद, मो आरिफ, मसीह बा व विरजिनिया के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




