फांसी लगा कर युवती ने की आत्महत्या

Published at :11 Feb 2014 2:18 AM (IST)
विज्ञापन
फांसी लगा कर युवती ने की आत्महत्या

कोलेबिरा(सिमडेगा) : प्रखंड के रैसियां पंचायत अंतर्गत टकबा अंबाटोली ग्राम में पिछले नौ फरवरी को संध्या 4 बजे के आसपास एक युवती के आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षाय जसमती कुमारी (पिता सोहरन सिंह) आम दिनों की तरह कोलेबिरा साप्ताहिक हाट से लौट कर […]

विज्ञापन

कोलेबिरा(सिमडेगा) : प्रखंड के रैसियां पंचायत अंतर्गत टकबा अंबाटोली ग्राम में पिछले नौ फरवरी को संध्या 4 बजे के आसपास एक युवती के आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षाय जसमती कुमारी (पिता सोहरन सिंह) आम दिनों की तरह कोलेबिरा साप्ताहिक हाट से लौट कर अपने घर गयी.

घर जाकर उसने बहाने से अपने पिता को अन्यत्र भेज दिया. इधर अकेली घर में वो खुद फांसी से लट कर अपनी जान दे दी. इस संबंध में सोहरन सिंह ने कोलेबिरा पुलिस को इसकी सूचना दे दी है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सिमडेगा भेज दिया. मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola