केंद्र ने विकास के दरवाजे खोले

सिमडेगा : स्थानीय आनंद भवन में भारतीय जनता पार्टी जिला समिति के तत्वावधान में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विधायक विमला प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित थी. विधायक विमला प्रधान ने कहा कि दो साल के कार्यकाल में केंद्र की मोदी सरकार ने कई उपलब्धियां हासिल […]
सिमडेगा : स्थानीय आनंद भवन में भारतीय जनता पार्टी जिला समिति के तत्वावधान में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विधायक विमला प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित थी. विधायक विमला प्रधान ने कहा कि दो साल के कार्यकाल में केंद्र की मोदी सरकार ने कई उपलब्धियां हासिल की तथा विकास के कई दरवाजे खोले.
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की प्रगति एवं गरीबों के आर्थिक विकास के लिए जो योजनाएं चलायी है, उसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है. विधायक श्रीमती प्रधान ने कहा कि सभी कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाये. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार व रघुवर सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का काम भी किया है.
मौके पर जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर, ओमप्रकाश , फूलसुंदरी देवी, ओमप्रकाश कश्यप, मनोज नागेसिया, संतोष देवी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये. बैठक में मुख्य रूप से शंकरलाल अग्रवाल, लीलू राम अग्रवाल, दीपक पूरी,अनूप प्रसाद, संजीत यादव, मनोज साय, लक्ष्मण बड़ाइक, सुरेंद्र प्रसाद, संजय शर्मा, सतीश पांडेय, नवीन सिंह, बसंत प्रधान, राजमनी प्रधान, नंदनी दास, सुदर्शन सिंह, कृष्णा कोटवार, हीरा राम, मानकी लाल, उमेश जायसवाल, जोगेंद्र राम, रामचंद्र सिंह, तपेश्वर , मोती सिंह के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
काला दिवस मनाया : इंदिरा सरकार द्वारा 26 जून 1975 को देश में आपातकालीन लागू करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को काला दिवस मनाया. मौके पर भाजपाइयों ने काला बिल्ला लगा कर विरोध प्रकट किया. महावीर चौक के निकट नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. नुक्कड़ सभी विधायक विमला प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




