प्राचीन भारतीय जीवन शैली है योग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jun 2016 6:51 AM
विज्ञापन
योग शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने का काम करता है सिमडेगा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में जिला प्रशासन के तत्वावधान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त विजय कुमार सिंह ने किया. इसमें जिला स्तर के सभी पदाधिकारी, पतंजलि के प्रशिक्षणार्थी के अलावा […]
विज्ञापन
योग शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने का काम करता है
सिमडेगा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में जिला प्रशासन के तत्वावधान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त विजय कुमार सिंह ने किया.
इसमें जिला स्तर के सभी पदाधिकारी, पतंजलि के प्रशिक्षणार्थी के अलावा शहर के लोग शामिल हुए़ योग के पश्चात् उपायुक्त विजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा है कि योग एक प्राचीन भारतीय जीवन शैली है.
योग शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने का काम करता है. योग से शरीर, मन और मस्तिष्क को पूर्ण रूप से स्वस्थ किया जा सकता है. योग के जरिए शारीरिक और मानसिक तकलीफों को भी दूर किया जा सकता है. योग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बना कर जीवन में नव-ऊर्जा का संचार करता है.
जिस योग को स्वामी रामदेव जी ने आम जन तक पहुंचाया, उसी योग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कदम आगे बढ़ा कर विश्व पटल पर स्थापित किया. कार्यक्रम में पतंजलि के प्रशिक्षणर्थियों द्वारा विस्तृत रूप से योग कराया गया. साथ ही योग से होने वाले लाभ के बारे में भी बताया.
लोगों को बताया गया कि योग करें और निरोग रहें. कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त विजय कुमार मुंजनी, अपर समाहर्ता, डीअआरडीए निदेशक पूर्णचंद कुंकल, अनुमंडल पदाधिकारी दिलेश्वर महतो, आइटीडीए के निदेशक बी माहेश्वरी, डीपीआरओ शिवनंदन बड़ाइक, आपूर्ति पदाधिकारी मयंक भूषण, सीओ प्रवीण कुमार सिंह, देवेंद्र सोनी, संजिब महांतो, मीना कुमारी, प्रह्लाद सेनापति, रंजन कुमार के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










