बीणा केरकेट्टा बनीं चयन समिति की सदस्य
Updated at : 10 Jun 2016 12:53 AM (IST)
विज्ञापन

भारतीय फुटबॉल टीम सिमडेगा : गुमला जिला के सिसई की रहनेवाली बीणा केरकेट्टा भारतीय पुरुष व महिला फुटबॉल टीम चयनकर्ता समिति की सदस्य बनायी गयी हैं. वह वर्तमान में एसएस प्लस टू हाईस्कूल सिमडेगा फुटबॉल सेंटर की कोच हैं. वह अभी तेलंगाना में हैं. वहां महिला व पुरुष फुटबॉल टीम को लेकर गयी हैं. फोन […]
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम
सिमडेगा : गुमला जिला के सिसई की रहनेवाली बीणा केरकेट्टा भारतीय पुरुष व महिला फुटबॉल टीम चयनकर्ता समिति की सदस्य बनायी गयी हैं. वह वर्तमान में एसएस प्लस टू हाईस्कूल सिमडेगा फुटबॉल सेंटर की कोच हैं. वह अभी तेलंगाना में हैं. वहां महिला व पुरुष फुटबॉल टीम को लेकर गयी हैं.
फोन पर बातचीत में बीणा केरकेट्टा ने बताया : राष्ट्रीय टीम की चयन समिति का सदस्य बनाया जाना गौरव की बात है. भारतीय महिला हॉकी व महिला फुटबॉल दोनों की राष्ट्रीय चयनकर्ता समिति की सदस्य बनने से अब जिम्मेवारी और बढ़ गयी है़ इधर, सिमडेगा हॉकी संघ के सचिव मनोज कोनबेगी ने बीणा केरकेट्टा के चयन समिति का सदस्य बनने पर बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




