आरा: दियारा क्षेत्र में हिरणों का अस्तित्व संकट में, संरक्षण के लिए उठी मांग

Updated:
विज्ञापन
Arrah News :

जंगल में हिरण.

Arrah News : दियारा क्षेत्र में हिरणों के सामने सुरक्षित आश्रय और भोजन का संकट खड़ा हो गया है.

विज्ञापन

आरा से आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट

Arrah News :  आरा से शाहपुर जाने वाले मार्ग के किनारे गंगा नदी के दियारा क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से विचरण करने वाले हिरणों का अस्तित्व अब संकट में पड़ता दिख रहा है. कभी बड़ी संख्या में नजर आने वाले हिरण अब विरले ही दिखाई देते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि बदलते पर्यावरणीय हालात और प्राकृतिक आवास के लगातार सिमटने के कारण उनकी संख्या में लगातार गिरावट आ रही है.

जानकारों के अनुसार दियारा क्षेत्र में मौजूद झाड़-झंखाड़, मूंज, सरपत, रेतीले टीले और घासयुक्त भूभाग हिरणों के लिए प्राकृतिक आवास का काम करते थे. लेकिन समय के साथ इन क्षेत्रों में तेजी से कमी आई है, जिससे हिरणों के सामने सुरक्षित आश्रय और भोजन का संकट खड़ा हो गया है.

अवैध शिकार भी बना खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्राकृतिक आवास के क्षरण के साथ-साथ अवैध शिकार का खतरा भी हिरणों के अस्तित्व पर लगातार मंडरा रहा है. हालांकि ग्रामीण स्तर पर हिरणों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता है और लोग उनकी निगरानी भी करते हैं, लेकिन पर्याप्त संरक्षण के अभाव में इनकी संख्या घटती जा रही है.

ग्रामीणों का कहना है कि अब दियारा क्षेत्र में हिरणों का दिखना एक दुर्लभ दृश्य बन गया है, जबकि कुछ वर्ष पहले तक ये बड़ी संख्या में खुले मैदानों और घास वाले क्षेत्रों में आसानी से देखे जाते थे.

वन विभाग से कार्रवाई की मांग

पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग से हिरणों के संरक्षण के लिए विशेष पहल करने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते इनके प्राकृतिक आवास को बचाने और अवैध शिकार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में दियारा क्षेत्र से हिरण पूरी तरह विलुप्त हो सकते हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से नियमित निगरानी, संरक्षण अभियान चलाने तथा हिरणों के अनुकूल वातावरण विकसित करने की मांग की है.

Also Read: पटना के इस ऐतिहासिक मंदिर का होगा कायाकल्प, एसडीओ ने अतिक्रमणकारियों को दिया 4 दिन का अल्टीमेटम

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन