केरसई में घुसा जंगली हाथियों का झुंड, दहशत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2016 8:18 AM

विज्ञापन

केरसई : केरसई थाना के समीप सरना टोली में 17 की संख्या में जंगली हाथियों का एक झुंड मंगलवार को घुस आया़ टोली में जंगली हाथियों के आने की सूचना से ग्रामीण भयभीत हो गये़ झुंड में हाथी का बच्चा भी है. हाथियों के आने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी है, लेकिन […]

विज्ञापन
केरसई : केरसई थाना के समीप सरना टोली में 17 की संख्या में जंगली हाथियों का एक झुंड मंगलवार को घुस आया़ टोली में जंगली हाथियों के आने की सूचना से ग्रामीण भयभीत हो गये़ झुंड में हाथी का बच्चा भी है. हाथियों के आने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी है, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों द्वारा हाथी को भगाने की दिशा में कोई पहल नहीं की गयी है़ इधर, गांव के लोग मशाल जला कर हाथियों को गांव से भागने की तैयारी की है़ गांव के लोग रतजगा भी करेंगे.
ज्ञात हो कि झारखंड के कई जिलों में जंगली हाथी आये दिन उत्पात मचाते हैं. हाथी इस क्रम में न सिर्फ खेतों में लगी फसलों को बरबाद करते हैं, बल्कि घरों को भी नुकसान पहुंचाते हैं. कई बार ग्रामीणों पर भी हमला कर देते हैं़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola