चयनित स्थल पर ही सामुदायिक भवन निर्माण की मांग
Updated at : 05 Jun 2016 8:39 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा़ : वार्ड नंबर एक के पार्षद राकेश लकड़ा ने चयनित स्थल पर ही सामुदायिक भवन का निर्माण कराने की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर एवं उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर वस्तु स्थिति से अवगत कराया है. उनका कहना है कि नगर परिषद अध्यक्ष की मनमानी से शिव […]
विज्ञापन
सिमडेगा़ : वार्ड नंबर एक के पार्षद राकेश लकड़ा ने चयनित स्थल पर ही सामुदायिक भवन का निर्माण कराने की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर एवं उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर वस्तु स्थिति से अवगत कराया है.
उनका कहना है कि नगर परिषद अध्यक्ष की मनमानी से शिव मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि वार्ड वासियों ने कुम्हारटोली में स्थल चयन किया था. हालांकि उक्त स्थल विवादास्पद है. उक्त जमीन पर अतिक्रमण किया गया है. नगर परिषद बोर्ड को अतिक्रमण हटवा कर उक्त स्थल पर ही सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाना चाहिए.
इधर, नगर परिषद बोर्ड की अध्यक्ष फुलसुंदरी देवी ने कहा कि वार्ड के लोगों के लिखित आवेदन एवं स्थायी समिति की बैठक में पारित निर्णय के अनुसार ही सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है. पूर्व में जो स्थल चयन किया गया था, वह विवादास्पद है. उस पर कई लोगों ने कब्जा जमाया हुआ है. उक्त जमीन को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराना संभव नहीं है. वार्ड वासियों की सहमति के बाद ही भवन निर्माण कराया जा रहा है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




