नाबालिग ने टेंपो से कूद कर बचायी अस्मत

Updated at : 03 Jun 2016 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग ने टेंपो से कूद कर बचायी अस्मत

थाना में टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज सिमडेगा : एक नाबालिग लड़की ने छेड़छाड़ करने का एक मामला महिला थाना में दर्ज कराया है. महिला थाना प्रभारी के मुताबिक, उक्त नाबालिग लड़की अपने भाई के साथ बोलबा से सिमडेगा टेंपो से आ रही थी. वह उर्सुलाइन कान्वेंट बालिका विद्यालय एवं उसका भाई सेंट मेरीज […]

विज्ञापन
थाना में टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज
सिमडेगा : एक नाबालिग लड़की ने छेड़छाड़ करने का एक मामला महिला थाना में दर्ज कराया है. महिला थाना प्रभारी के मुताबिक, उक्त नाबालिग लड़की अपने भाई के साथ बोलबा से सिमडेगा टेंपो से आ रही थी. वह उर्सुलाइन कान्वेंट बालिका विद्यालय एवं उसका भाई सेंट मेरीज स्कूल का छात्र है. टेंपो चालक खैरनटोली निवासी शहबाज आलम ने पहले उसके भाई को सेंट मेरीज स्कूल पहुंचाया़ इसके बाद लड़की को उर्सुलाइन कान्वेंट स्कूल न छोड़ जबरन उसे केलाघाघ डैम ले गया तथा एक सुनसान जगह पर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा.
इस क्रम में कुछ युवकों ने उसे देख लिया और उसे डरा धमका कर लड़की को उसके स्कूल पहुंचाने के लिए भेजा. किंतु टेंपो चालक शहबाज आलम ने उसे स्कूल पहुंचाने के बजाय कहीं और ले जाने का प्रयास करने लगा. वह झूलन सिंह चौक से जैसे ही आगे बढ़ा, लड़की सदर अस्पताल के निकट मुख्य पथ पर टेंपो से कूद गयी. इसके बाद वह महिला थाना पहुंची तथा पूरी कहानी महिला थाना प्रभारी अशरफी पासवान को सुनाई. साथ ही युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola