टांगी मार कर पत्नी की हत्या

Updated at : 02 Jun 2016 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
टांगी मार कर पत्नी की हत्या

बोलबा : बोलबा थाना क्षेत्र के लेटाबेड़ा गांव में रफैल डुंगडुंग ने टांगी से मार कर अपनी पत्नी मुक्ति डुंगडुंग की हत्या कर दी. रफैल को शक था कि उसकी पत्नी का किसी से अवैध संबंध है़ घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, 31 मई की रात खाना खाने के बाद रफैल डुंगडुंग […]

विज्ञापन
बोलबा : बोलबा थाना क्षेत्र के लेटाबेड़ा गांव में रफैल डुंगडुंग ने टांगी से मार कर अपनी पत्नी मुक्ति डुंगडुंग की हत्या कर दी. रफैल को शक था कि उसकी पत्नी का किसी से अवैध संबंध है़ घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, 31 मई की रात खाना खाने के बाद रफैल डुंगडुंग पूरे परिवार के साथ सोने चला गया़
रात करीब 12 बजे रफैल का बेटा शैलेश, बेटी कुल्ता एवं दादी अल्बिना ने बचाओ- बचाओ की अावाज सुन कर सभी कमरे की ओर दौड़े, जहां मुक्ति डुंगडुंग खून से लथपथ मृत पड़ी हुई थी. इसकी सूचना ग्रामीणों ने बोलबा थाना को दी. पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया.
पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के पति रफैल डुंगडुंग को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के पूछताछ में रफैल ने बताया कि पत्नी किसी दूसरे के साथ प्रेम करती थी, जबकि ग्रामीणों ने इसे गलत बताया है. ग्रामीणों ने पुलिास को बताया कि रफैल हमेशा झगड़ा करता था. इस संबंध में आरोपी के पुत्र शैलेश डुंगडुंग के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola